फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने रेलगाड़ियों की रफ्तार की धीमी, तीन रद्द और पांच गाड़ियां लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कई दिन से लगातार बढ़ती ठंड और कोहरे का असर रेलगाड़ियों पर भी पड़ने लगा है। शुक्रवार को धुंध के कारण तीन रेलगाड़ियां रद्द की गईं, जबकि पांच गाड़ियां निर्धारित समय से लेट रहीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का दावा है कि आगामी एक सप्ताह तक भी प्रदेश में धुंध का दौर रहेगा। ऐसे में सप्ताह तक रेलगाड़ियां लेट होने की संभावना है।
धुंध के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित है। कई ट्रेनें निर्धारित समय से कई-कई घंटे लेट चल रहीं हैं। इतना ही नहीं, बल्कि कई ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है, जोकि 18 फरवरी तक रद्द रहेंगी। लोगों को रेलवे स्टेशन पर इंतजार करने के बाद मजबूरन निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। 10 दिसंबर के बाद दिन रात कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार भी करनाल ठंड से अधिक प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस आंका गया है। ऐसे में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे वैसे स्कूल, कॉलेज और दैनिक कार्य करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रात दिन ठंड इतनी पड़ रही है कि ऑफिसों में बैठे कर्मचारी ठिठुर रहे हैं। घरों और ऑफिसों में ठंड से बचने के लिए लोग गर्म हीटर और अंगीठी का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली अंबाला की ओर जाने वाली ये ट्रेनें रही रद्द
1. अम्रपाली एक्सप्रेस
2. ऊंचाहार एक्सप्रेस
3. शहीद एक्सप्रेस

ये रहीं लेट
1. अंबाला को जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस 2 घंटे 10 मिनट लेट।
2. दिल्ली को जाने वाली मालवा एक्सप्रेस 1 घंटा 8 मिनट लेट।
3. दिल्ली को फिजूल का इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 घंटे 24 मिनट लेट रही।
4. बोम्बे एक्सप्रेस 1 घंटा लेट।
5. भठिंडा एक्सप्रेस 1 घंटा 50 मिनट लेट।

रोडवेज बसों का भी बिगड़ा शेड्यूल
धुंध और ठंड के कारण रेलगाड़ियों के साथ-साथ रोडवेज बसों का शेड्यूल भी बिगड़ रहा है। असंध से करनाल और करनाल से इंद्री में जहां पहले एक घंटे का समय लगता था, यह समय अब डेढ़ से दो घंटे तक पहुंच गया है। इसी प्रकार के हालात सुबह चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाली बसों में हो रहे हैं। सुबह धुंध के कारण बसें देरी से निकल पा रही हैं और देरी से ही गंतव्य तक पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें