कंबाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जली
निसिंग। कस्बे के गुनियाणा रोड स्थित गुरुद्वारे के पास दो किसानों की एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान बहादुर सिंह वडैच और गुरमीत सिंह शुक्रवार को अपनी गेहूं की फसल कटवाने के लिए कंबाइन लगाई हुई थी। कंबाइन से निकली चिंगारी के कारण अचानक खड़ी फसल में आग लग गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यदि फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच पाती तो आग विकराल रूप धारण करके ज्यादा फसल को नुकसान पहुंचा सकती थी। आग शाम को करीब चार बजे लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया।