निगदू मंडी में तीन एजेंसी करेंगी गेहूं की खरीद : सावंत
निगदू। निगदू मार्केट कमेटी चेयरमैन जयपाल सावंत ने बताया कि कस्बे की अनाज मंडी में हरियाणा वेयर हाउस, डीएफएससी और हैफेड तीनों कंपनियां गेहूं की फसल की खरीद करेंगी। चेयरमैन ने कहा कि मंगलवार और शुक्रवार को हरियाणा वेयर हाउस, गुरुवार और शनिवार को हैफेड, सोमवार और बुधवार को डीएफएससी खरीद करेगी। सावंत ने बताया कि 12 प्रतिशत नमी वाली गेहूं ढेरी ही खरीदी जाएगी। अनाजमंडी के प्रधान ओमप्रकाश कैरा ने किसानों से अपील की कि वे जल्दबाजी में फसल को न काटें। फसल को सूखाकर ही मंडी में लाएं, जिससे उसे तत्काल खरीदा जा सके।