फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचमढ़ी की तंग घाटियों से 24 देशों के विद्यार्थियों के साथ गुजरेंगे प्रदेश के 660 विद्यार्थी, एक साथ करेंगे मौजमस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचमढ़ी में 24 देशों की संस्कृति से रूबरू होंगे प्रदेश के 660 विद्यार्थी-टीचर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
मध्यप्रदेश के पंचमढ़ी में आयोजित इंटरनेशनल एडवेंचर कैंप में इस बार प्रदेश से 660 विद्यार्थी-टीचर हिस्सा लेंगे। कैंप में 24 देशों के विद्यार्थी शामिल होंगे, जिनसे दूसरे देशों की संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। दो से आठ फरवरी तक चलने वाले इस कैंप के दौरान विद्यार्थी पंचमढ़ी की तंग घाटियों में सैर करेंगे। कैंप में हर जिले से कक्षा छठी से 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थी हिस्सा लेंगे, इसमें लड़कियां भी शामिल होंगी। इस बारे में शिक्षा विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेट्री डॉ. कृष्ण कुमार ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी मेधावी विद्यार्थियों का चयन करने में जुट गए हैं। एडवेंचर कैंप में विद्यार्थी नाइट हाइक में भी शामिल होंगे, इसके साथ ही पांडवों की गुफा, पाताल खो, जहां कभी सूर्य की किरणें नहीं पड़ी इस तरह की अनेकों स्थानों से रूबरू होंगे। एक फरवरी को सभी जिलों से चुने गए मेधावी विद्यार्थी करनाल में एकत्रित होंगे और दो फरवरी को करनाल से ही मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे। जो विद्यार्थी कुछ दिन पहले पंचमढ़ी में लगे एडवेंचर कैंप में जा चुुके हैं। वो विद्यार्थी अब इस कैंप में शामिल नहीं होंगे।

हर जिले से होगा 30 सदस्यीय दल
इंटरनेशनल एडवेंचर कैंप में हर जिले से छात्र, छात्राएं और टीचर हिस्सा लेंगे। कक्षा छठी से आठवीं तक सात छात्र और छह छात्राओं के साथ महिला और पुरुष टीचर होगा। इसी तरह 9वीं से 12 वीं कक्षा तक भी सात छात्र और 6 छात्राएं शामिल होंगी और इनके साथ भी एक महिला और पुरुष टीचर होगा। अपनी-अपनी कक्षा के मेधावी विद्यार्थी ही इस कैंप में हिस्सा लेंगे। इस तरह हर जिले से विद्यार्थियों और टीचरों का 30 सदस्यों का दल रवाना होगा।
विज्ञापन


कैंप में ये होंगी एक्टीविटी
छह दिवसीय इस इंटरनेशनल कैंप में ट्रैकिंग, हॉर्स राइडिंग, नाइट हाइक, राइफल शूटिंग, पिस्टल शूटिंग, ऑर्चरी, ओबस्टेकल क्रॉसिंग, बोटिंग, स्टडी फोर कल्चर, हेरिटेज ऑफ दी ट्राब ऑफ पंचमढ़ी, कैंप फायर, योग, मेडिटेशन, गाइडेंस इन पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, फॉक सॉन्ग, रागिनी, फॉक डांस, रिपोर्ट राइटिंग सहित कई गतिविधियां होंगी।

इन जगहों से रूबरू होंगे विद्यार्थी
जटा शंकर गुफा, पांडव गुफाएं, परी ताल, महादेव गुफा, प्रिय दर्शनी प्वाइंट जो सतपुड़ा की पहाड़ियों का सबसे ऊंचा प्वाइंट है, रजत प्रपात झरना सहित अनेकों जगहों की सुंदरता से विद्यार्थी रूबरू होंगे। कैंप में विद्यार्थी नाइट हाइक में भी शामिल होंगे, इसमें विद्यार्थियों को रात के समय में खतरा बताया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को एक रात जंगल में ही रहना होगा ओर वे सुबह ही कैंप में वापस जाएंगे। इससे विद्यार्थियों में भय खत्म होगा और वे साहसी बनेंगे।

तंग घाटियों से गुजरेंगे विद्यार्थी
जिला संगठन आयुक्त सिया राम ने बताया कि कैंप में विद्यार्थी पाताल खो और अंधी खो का भी भ्रमण करेंगे। यह पंचमढ़ी की सबसे गहरी और तंग घाटी है, जिसकी गहराई 300 फीट है। दोनों ओर घने जंगलों से घिरी इस घाटी के नीचे बहते पानी की स्पष्ट आवाज सुनी जा सकती है। यहां सूर्य की किरणें नहीं पहुंचती और यहां अंधेरा रहता है। यह पूरा क्षेत्र जंगल से घिरा है।
विज्ञापन


इस बार प्रदेश से 660 मेधावी विद्यार्थी, टीचर मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में लगने वाले इंटरनेशनल एडवेंचर कैंप में हिस्सा लेंगे। कैंप की खास बात यह है कि कैंप में 24 देशों के विद्यार्थी भी हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के विद्यार्थी दूसरे देश के विद्यार्थियों से रूबरू होंगे। कैंप के लिए बच्चों को चयन किया जा रहा है। -सरोज बाला गुर, जिला शिक्षा अधिकारी करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें