फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में राजकीय बस्तली स्कूल ने पाया तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय क्विज में बस्तली स्कूल रहा तृतीय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग।
भारतीय चुनाव आयोग की ओर से चार जनवरी को पंचकूला में राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करनाल जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बस्तली की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव भुटानी ने स्टाफ सहयोगियों के साथ क्विज सचिव ईश्वर सिंह को इस जीत का श्रेय दिया। स्कूल पहुंचने पर टीम का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य राजीव भुटानी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा लोकतंत्र को ताकतवर बनने, मतदाताओं को मत के प्रति जागरूक करने व उनमें रुचि पैदा करने के लिए जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जाती है। भुटानी ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम रहने पर राजकीय स्कूल बस्तली के होनहार दसवीं कक्षा के छात्र अमन, 12वीं के छात्र वतन ने टीम के रूप में करनाल जिले का प्रतिनिधित्व किया। पानीपत ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें