फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डृलीवरी के बाद महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही के आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। (करनाल)
जैनपुर साधान निवासी एक महिला की डिलीवरी के बाद मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जानकारी अनुसार महिला रजनी ने वीरवार शाम को ही इंद्री सीएचसी में बच्चे को जन्म दिया था और डॉक्टरों ने उसे कल्पना चावला करनाल के लिए रेफर किया था। इसके बाद वहां से महिला को चंडीगढ़ स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतका के पति अनिल कुमार, परिजन सुरेंद्र सिंह, विकास, रवि, राजेश कुमार और विनोद आदि ने आरोप लगाया कि डाक्टरों की लापरवाही के कारण रजनी की मौत हुई है। इंद्री सीएचसी में डिलीवरी के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन डिलीवरी के वक्त डाक्टरों ने लापरवाही बरती और उसे करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। फिर डाक्टरों ने उसे करनाल से चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। उसे चंडीगढ़ ले गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक इंद्री पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। वहीं सीएचसी के एसएमओ डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि डिलीवरी के वक्त महिला का बीपी बढ़ गया था और उसे दौरा भी पड़ गया था, इसलिए उसे करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें