घरेलू कलह के चलते चाकू गोदकर पत्नी का हत्या, रातभर डेडब़ाडी के साथ ही लेटा रहा
-शयाम नगर की वारदात, आरोपी पति मौके से ही गिरफ्तार
-डेढ़ साल पहले युवती से किया था प्रेम विवाह
लीड प्रस्तावित समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शयाम नगर में एक पति ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार होने की बजाए डेड बॉडी के साथ ही लेटा रहा। सुबह पड़ोसियों को जब वारदात का पता चला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही काबू कर लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक शराब पीने का आदि और इस कारण रोजाना घर में झगड़ा होता था।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बिहार के रहने वाला युवक राज शयाम नगर में रहता था। डेढ़ साल पहले ही उसने युवती सीमा से प्रेम विवाह किया था। दंपति के पास डेढ़ साल की बेटी भी है। बताया जाता है कि सीमा के मायके वाले भी यहीं पास ही मंगल कॉलोनी में रहते हैं। बताया जाता है कि युवक राज शराब पीने का आदि है और रोजाना शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। मंगलवार रात को भी वह शराब पीकर घर पहुंचा तो पत्नी के साथ विवाद हो गया। इस पर आरोपी ने अपनी पत्नी के पेट में चाकू मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी मौके से नहीं भागा और रातभर डेड बॉडी के साथ ही लेटा रहा। बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और साथ ही आरोपी राज को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-4 पुलिस चौकी पुलिस ने दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जबकि आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-4 पुलिस चौकी इंचार्च जसविंद्र तुली का कहना है कि कुछ दिन पहले आरोपी की शराब के नशे में टांग टूट गई थी, आरोपी को काबू कर लिया गया है।
रात को ही जताई थी हत्या की आशंका
सीमा के पिता सीताराम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे उनकी बेटी सीमा का छोटी बेटी संतोष के पास फोन आया था। उसने खुद के नहीं बचने की आशंका जताई थी और उसकी बेटी की खयाल रखने की गुहार लगाई थी। फिर रात करीब 12 बजे फोन किया तो राज ने सीमा के द्वारा चाकू से आत्महत्या करने की बात कही गई। सीताराम कां कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। इस बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के अनुसार, रात करीब 10 बजे आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी थी।
संदिग्ध हालात में व्यक्ति ने लगाई फांसी
इंद्री। खानपुर में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस अधिकारी बलजीत ने बताया कि खानपुर गांव में विक्रम (32) ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं। मामले की जांच की जा रही है।