फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से लूट मामले में पुलिस को संशय, अभी केस दर्ज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी से लूट मामले में पुलिस को संशय, अभी केस दर्ज नहीं
विज्ञापन

करनाल। मंगलवार देर रात दिल्ली के सोने के व्यापारी के साथ हुई 1 किलो 800 ग्राम सोने के लूट मामले में पुलिस को वारदात पर संशय है। अभी तक पुलिस, ने केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस पहले मामले की सच्चाई तक जाना चाहती है। पुलिस को शक है कि कहीं वारदात की सूचना झूठी न हो। पुलिस का यह भी दावा है कि व्यापारी व उसके बेटे के बयानों में काफी अंतर है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली थी की नमस्ते चौक के समीप दिल्ली के व्यापारियों से बाइक सवार बदमाशों ने एक किलो 800 ग्राम सोना लूट लिया है। इस पर सिटी पुलिस, सीआईए की दोनो टीम व डीएसपी मौके पर पहुंच। व्यापारी दोनों बाप-बेटे ने पुलिस को बताया था कि वे सोने के जेवर करनाल के सर्राफा बाजार में भेजने के लिए आए थे। साथ ही उनके पास एक किलो 800 ग्राम सोने था। देर रात वापस जाते समय उनके साथ वारदात हो गई। थाना प्रभारी राजबीर यादव ने बताया कि जब इस मामले में दोनों व्यापारियों से पूरी घटना की अलग-अलग जानकारी ली तो वह बहुत अलग है। अभी इस बात पर जांच की जा रही है कि लूट हुई या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें