फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निसिंग में फोगिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। शहर की नगरपालिका की ओर से डेंगू, मलेरिया व चिकन गुनिया जैसी मच्छर जनित जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए फोगिंग करवाई जा रही है। नपा कर्मियों की ओर से वार्ड नंबर-13 के नगर पार्षद प्रतिनिधि व समाजसेवी बिल्लू के नेतृत्व में शुक्रवार को दूसरे दिन वार्ड से फोगिंग शुरू की गई। शुक्रवार को देर सायं तक शहर में फोगिंग का कार्य किया गया। नपा सचिव रविंद्र ने बताया कि शहर वासियों ने फोगिंग करवाने की शिकायत की थी। उनकी मांग पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा मुहैया करवाई गई। इस संबंध में नगरपालिका चेयरमैन सलिंद्र कुमार का कहना है कि शहर में मच्छरों की संख्या अधिक होने के कारण शहर में फोगिंग करवाई जा रही है। शहर वासियों को जानलेवा बीमारियों से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें