फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली घूमने गया इनेलो प्रधान का परिवार, पीछे से लाखों के जेवर और पिस्टल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली घूमने गया इनेलो उपप्रधान का परिवार, पीछे से लाखों के जेवर और पिस्टल चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सेक्टर-6 निवासी इनेलो के शहरी उप प्रधान का परिवार घूमने के लिए मनाली की वादियों में गया था। चार दिन घूमने के बाद जब परिवार के सभी सदस्य मंगलवार सुबह घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे मिले। जब घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने चैकिंग की तो मकान से लाइसेंस की पिस्टल, 35 हजार रुपये कैश और लाखों रुपये के गहने गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी शकुंतला यादव पुलिस बल सहित मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सेक्टर 6 निवासी इनेलो के शहरी उप प्रधान सरविंद्र संधू ने बताया कि 23 जून को वह अपने परिवार सहित मनाली घूमने गया हुआ था। जब वह मंगलवार सुबह करीब 6 बजे घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसके घर के दरवाजों के लॉक टूटे हुए थे।इसके बाद घर के अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों के बैड और अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने जांच की तो घर से उसकी लाइंसेंसी पिस्टल, 6 जिंदा राउंड, 35 हजार रुपये कैश, लगभग 14 तोले सोने और कुछ चांदी के गहने, मोबाइल फोन, एप्पल फोन की एसेसरिज सहित बच्चों के मिनी बैंक भी गायब थे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है।
चोरी के दौरान चोरों ने पी चाय और वहीं नहाए
इनेलो के शहरी उप प्रधान सरविंद्र संधू के घर चोरी करने आए चोरों ने बड़ी फुरसत से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर पहले बाथरूम में नहाए और उसके बाद सभी ने रसोई में चाय बनाकर पी। इस बात का तब पता चला जब मकान मालिक ने देखा तो बाथरूम गिला था और वहां तोलिया भी गीला टंगा हुआ था। वहीं रसोई में चाय के बर्तन भी झूठे पाए गए हैं। परिवार के सदस्य को 3 झूठे कम मिले है। जोकि चाय के थे। संधू परिवार के सदस्यों का अनुमान है कि चोरी की वारदात को चार-पांच लोगों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन

लगातार लॉकेशन फेसबुक पर अपडेट कर रहे थे इनेलो उप प्रधान
इनेलो के उपप्रधान सरविंद्र संधु लगातार फेसबुक पर अपनी लोकेशन शेयर कर रहे थे। संधू ने 22 जून सुबह 7-19 पर अपनी लॉकेशन मनाली हिमाचल प्रदेश की शेयर की, इसके बाद उन्होंने 22 जून को ही रात पौने 11 बजे प्राइवेट बस स्टैंड मनाली के पास की लॉकेशन और 26 जून को दोपहर डेढ़ बजे उन्होंने अपनी लॉकेशन गुरूद्वारा मनीकरण साहिब हिमाचल प्रदेश की लॉकेशन अपडेट की थी।
विज्ञापन

फेसबुक पर लॉकेशन न करें अपडेट, हो सकते हैं शिकार : इंस्पेक्टर
फेसबुक या किसी भी सोशल साइट पर किसी को भी अपनी लॉकेशन अपडेट नहीं करनी चाहिए। क्योंकि चोरी करने या इस प्रकार की वारदातों के अंजाम देने वाले लोगों की नजर घरों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों पर भी रहती है। इसलिए इस प्रकार की वारदातों से बचाव के अपने बाहर जाने के बारे में किसी को न बताए और न ही सोशल साइट पर ऐसा कुछ अपडेट करें।
-मोहन लाल, सिविल लाइन थाना प्रभारी, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें