फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएस के साथ 200 लोगों ने किया योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सीपीएस बख्शीश सिंह ने कहा कि यह भारत के हर व्यक्ति के लिए बड़ी उपलब्धि है कि विश्व के 190 देश भारत की योग कला का अनुसरण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के प्रयासों से देश भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। शुरूआत में 177 देश योग दिवस मनाने के समर्थन में थे। इस बार लगभग 200 देशों में योग दिवस मनाया जाएगा। सीपीएस बख्शीश सिंह फव्वारा पार्क सेक्टर 12 में आयोजित योग शिविर में मौजूद सैकड़ों को साधकों को संबोधित कर रहे थे। सीपीएस ने योग क्रियाओं, प्राणायाम और आसनों का अभ्यास भी किया। उन्होंने मुख्य शिक्षक दिनेश गुलाटी और उनकी टीम को लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए सराहना की। दिनेश गुलाटी, नीलम बठला और राजिंद्र पपनेजा ने सूक्ष्म व्यायाम करवाए। 16 जून को शिविर में थानेसर के विधायक सुभाष सुधा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। आज का विचार प्रतियोगिता के विजेता गर्वित और शैली गुप्ता रहे। इस अवसर पर सलाहकार समिति के सदस्य ज्ञान अरोड़ा, रवि चावला, इंद्रजीत धमीजा, योग शिक्षक सुरिंद्र नारंग, नवीन संदूजा, पवन, सुशील कांबोज, नीलम बठला, नवीन जिंदल बरखा जिंदल नीतू सहगल राधिका भाटिया वीना सेठ वीना गोयल, रामरती, राजिंद्र पापनेजा, अजय सरदाना, जितेंद्र गुप्ता, मणिका सुखीजा, इंदु, राजीव शर्मा, स्वदेश मदान, शिल्पा गौतम व जॉय गणेश, सुरेश पुनिया व सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रोटोकाल शिविर में प्रशिक्षण जारी
करनाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला सचिवालय में लगाए गए योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों और जन प्रतिनिधियों ने जमकर योगा अभ्यास किया। पतंजलि योग पीठ के मास्टर ट्रेनर केहर सिंह काछावा व दिनेश शर्मा ने जिला संयोजक राव सूर्यदेव के निर्देशन में योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। राव सूर्य देव ने कहा कि पूर्ण, निरंतर व नियमित योगाभ्यास से मन शांत व शरीर स्वस्थ रहता है। आयुष विभाग के जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मोहित गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी केहर सिंह चोपड़ा ने कहा कि 16 से 18 जून तक ओपीएस विद्या मंदिर में योग शिविर लगाया जाएगा। 19 जून को कर्ण स्टेडियम में पायलट रिहर्सल होगी। 20 जून को जिला सचिवालय से कर्ण स्टेडियम तक मैराथन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें