फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर अध्यापक करवा रहे वार्षिक परीक्षा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंद्री (करनाल)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी बीरबल में बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं की तैयारी के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया गया। दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है, ताकि अगले महीने होने वाली बोर्ड की परीक्षाओं में सभी छात्र उत्तीर्ण हो सके और विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत आ सके।
प्रधानाचार्य बीर सिंह राणा ने बताया सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को और भी बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग पीके दास के निर्देशानुसार कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है, ताकि सभी छात्र छात्राएं आने वाली परीक्षाओं में उत्तीर्ण हो सके और तनावमुक्त होकर परीक्षाएं दे सके। उन्होंने बताया अतिरिक्त कक्षाओं के लिए अलग-अलग अध्यापकों की ड्यूटियां लगाई गई हैं और सभी अध्यापक पूरी मेहनत और लगन के साथ छात्रों को परीक्षाओं की तैयारी करवा रहे हैं, ताकि सभी सरकारी स्कूल बोर्ड की परीक्षाओं में बच्चों को तनाव रहित परीक्षाओं के लिए प्रेरित कर सके और सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों को कंपटीशन दे सकें। इसके साथ-साथ उन्होंने बताया पिछले वर्ष भी सभी स्टाफ सदस्यों के मेहनत और लगन के कारण विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा था। पिछले वर्ष प्राइवेट स्कूलों के कई छात्र छात्राओं ने प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में प्रवेश लिया। उन्होंने बताया बोर्ड की कक्षाओं के छात्रों की अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन पिछले 1 महीने से विद्यालय में लगातार किया जा रहा है, जिसमें विद्यालय के समय से एक घंटा पूर्व सुबह और एक घंटा सायं काल में बच्चों को अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के साथ-साथ अन्य सभी विषयों की भी तैयारी करवाई जा रही है और तनावमुक्त परीक्षाओं के लिए छात्रों को विशेष टिप्स दिए जा रहे हैं। प्रधानाचार्य ने बताया स्टाफ सदस्यों और छात्रों के साथ साथ विद्यालय को एसएमसी प्रधान सतीश काम्बोज और सभी अभिभावकों की ओर से पूर्ण सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राध्यापक श्याम लाल ने बताया सत्र के दौरान जो भी छात्र-छात्राएं पढ़ाई में कमजोर हैं उन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी में प्राध्यापक रामिंदर, सुदेश, सोहन लाल, राजेश, सतीश गौतम, संदीप, वेदपाल, विनोद, राजिंद्र वर्मा, रणबीर, नीलम, ज्योति, पूजा, देवी शरण, रवि गांधी, संजीव, मनोज, मान सिंह, रणबीर, सन्नी, बृज भूषण, देव कश्यप, विक्रम, सहित सभी सदस्य पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें