फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले की निंदा, जुंडला में दुकानें बंद कर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जुंडला। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गत दिवस आतंकवादी गुट जैश-ए-मोहम्मद की ओर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ऊपर किए गए आतंकी हमले को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश दिखाई दिया। गांव चिड़ाव के सचिवालय परिसर में सरपंच एसोसिएशन हरियाणा की प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एवं जिलाध्यक्ष प्रवीन नरवाल सहित काफी संख्या में एकत्रित होकर ग्रामीणों ने मौन रखकर हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
एसोसिएशन नेता नरवाल ने हमले की कड़ी भर्त्सना करते हुए इसे कायराना कृत्य बताते हुए कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। प्रवीन नरवाल ने हलका असंध में भाजपा की ओर से निकाली जाने वाली संकल्प रथ यात्रा को फिलहाल रद्द करने की घोषणा भी की। इसी बीच, इस हमले को लेकर भाजपा नेता एवं जुंडला मंडल के महासचिव यादविंद्र आहूजा की अगुवाई में जुंडला नगर में जोरदार पाकिस्तान विरोधी रैली निकालने के बाद नगर के राजकीय स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा कर अपना अपना विरोध दर्ज करवाते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पंच कृष्ण कुमार, पंकज, राजेंद्र, जोनी नरवाल, हरजीत नरवाल, संदीप, कर्मबीर, गोविंद, सुरेश कुमार, धर्मबीर, राजेश, रामचंद्र, ओमप्रकाश, देशराज, संजय, रमेश, निक्कू, भरपाई देवी, कमलेश, खजानी, पंच अंजुरानी, रीना पंच, अग्रेजो देवी, ताराचंद, ओमी देवी, रीमादेवी, बिमला, सोमी, कविता देवी, निर्मला देवी, चंद्र, राजरानी, सीमा, पुजा, शीला देवी, लता देवी ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बलिदान को लेकर होगा रक्तदान शिविर
शहीदों के बलिदान को लेकर गांव चिड़ाव में एक विशाल रक्तदान शिविर का इसी सप्ताह के दौरान आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की देख रेख में होगा। गांव के सचिवालय में रक्तदान शिविर का आयोजन भाजपा विधायक बख्शीश सिंह विर्क के सान्निध्य में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें