चोरी के मामले में सीआईए ने तीन आरोपी पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सीआईए वन ने इंद्री और लाडवा क्षेत्र में कृषि यंत्र चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से दो हैरो और एक जंद्रा बरामद किया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीआईए वन इंचार्ज कमलदीप सिंह ने बताया कि 18 जनवरी को उनकी टीम ने इंद्री क्षेत्र में छापामारी कर गांव खानपुर निवासी कर्मबीर, उदयभान और पंकज नामक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से जब पूछताछ की तो उन्होंने इंद्री क्षेत्र और लाडवा क्षेत्र में चोरी की कई वारदातें कबूली। आरोपियों की निशानदेही पर दो अलग-अलग स्थानों से चोरी किए दो कृषि यंत्र को बरामद किया। वहीं सीआईए वन ने गुप्त सूचना के आधार सट्टा खेलते हुए एक व्यक्ति को भी काबू किया है। जांच अधिकारी सिपाही अंकित ने बताया कि वे इंद्री क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। सूचना मिली थी कि इंद्री के वार्ड नंबर-7 में सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाइवाली चल रही है। सूचना मिलते ही वहां छापामारी की और वार्ड नंबर-7 निवासी मनीष को काबू और सट्टे में प्रयोग किए गए 3820 रुपये भी बरामद किए।