बिजली कर्मचारी 10 को करेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के सर्कल कर्मचारियों की ओर से रेस्ट हाउस में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के सचिव रामनाथ वालिया ने की। संचालन सर्कल सचिव सतपाल सैनी ने किया। बैठक में 10 जनवरी को ईईएफआई के आह्वान पर सर्कल स्तर पर प्रदर्शन, 17 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने तथा 30 जनवरी को जेल भरो आंदोलन में बिजली कर्मचारियों की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। सतपाल सैनी, एनपी सिंह चौहान व रामनाथ वालिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले समान काम समान वेतन को लागू करवाना, तमाम तरह के कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने, बिजली निगमों में खाली पड़े पदों पर कर्मचारियों की स्थायी भर्ती करने आदि मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की गई है। उन्होंने 10 जनवरी को प्रदर्शन में सैकड़ों बिजली कर्मचारी शामिल होंगे। वहीं वित्त सचिव के नाम अधीक्षक अभियंता को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर नफे सिंह चौहान, सुरेश रसीन, कालूराम शर्मा, मलकीत सिंह, विनोद बाजवा, अव्वल सिंह, सुशील गुर्जर, कृष्ण अत्री और राजेश आदि मौजूद रहे।