फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत को लेकर डॉक्टर, नर्स और एंबुलेंस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर, नर्स और एंबुलेंस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री।
गांव जैनपुर साधान में डिलीवरी के बाद महिला रजनी की मौत के मामले में ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर सीएचसी के डाक्टर, नर्स और एंबुलेंस चालक के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत में कहा कि सीएचसी के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। आरोप है कि डिलीवरी के वक्त डॉक्टर, नर्स ने महिला को बड़ा कट लगा दिया, लेकिन टांके नहीं लगाए और महिला का काफी खून बह गया। जब तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे कल्पना चावला करनाल के लिए रेफर कर दिया। शिकायत में लिखा है कि मृतका के परिजनों के साथ सीएचसी में अभद्र व्यवहार भी किया गया। गौरतलब है कि जैनपुर साधान निवासी अनिल कुमार की पत्नी रजनी को डिलवरी के लिए परिजन एक जनवरी को सीएचसी लेकर आए थे। सीएचसी में उसने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों द्वारा उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल के लिए रेफर कर दिया गया। उसके परिजन आननफानन में महिला को करनाल लेकर गए। वहां डॉक्टरों द्वारा कुछ देर उपचार करने के बाद उसे चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया था और चंडीगढ़ में महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें