फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों पर हमले में सात दिन बाद दो काबू, पांच दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
असंध में बीते दिनों व्यापारियों और पत्रकारों पर किए गए हमले के मामले में सात दिन बीत जाने के बाद पुलिस की नींद टूटी है। पुलिस ने मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। नामजद सहित अन्य आरोपी प्रतिदिन असंध थाना के आसपास घूमते रहते हैं, फिर भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। असंध थाना के सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया कि बीते दिनों असंध में एक समुदाय के लोगों द्वारा पत्रकारों पर किए हमले में दो आरोपियों गुरसेवक सिंह वासी रत्तक, चर्णपाल वासी चौगामा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से हमले में प्रयोग किए गए हथियार बरामद किए जाएंगे और पूछताछ की जाएगी। बता दें कि हमले के मामले में विधायक बख्शीश सिंह समेत 200 लोगों पर केस दर्ज है। हालांकि, विधायक के दबाव के चलते पुलिस ने केस दर्ज होते ही अगले दिन ही विधायक के बारे में क्लीन चिट होने का दावा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें