फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पशु पालन विभाग द्वारा गत जून माह में पशुओं की नस्ल में सुधार लाने तथा दूध का उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से 13 हजार, 864 गायों व भैंसों का कृत्रिम गर्भाधान करवाया गया। जून माह में कृत्रिम गर्भाधान से 5 हजार 528 पशुओं से बच्चे पैदा हुए। यह जानकारी सघन पशुधन विकास परियोजना के उपनिदेशक ने दी। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए समय-समय पर टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। जून माह में गलघोटू जैसी बीमारियों से बचाने के लिए पशुओं को दो लाख 82 हजार 682 टीके लगाए गए। उन्होंने बताया कि 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत 19 अनुसूचित जाति के परिवारों को डेयरी इकाई हेतु सब्सिडी दी गई तथा पशु बीमा योजना के अंतर्गत 45 पशुओं का बीमा करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें