फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंबे से टकराने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांव पनौड़ी रोड पर एक बाइक सवार की बाइक खंभे में टकराने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक गांव गढ़ी खजूर वासी सोनू (20) घरौंडा में एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। वह छुट्टी के बाद बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह पनौड़ी रोड पर पहुंचा तो अचानक उसके सामने बस आ गई। इससे बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें