फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेधा और मेहनत की मिसाल हैं 11 साल की महक

Mon, 09 Feb 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

महक मात्र 11 साल की हैं। उम्र कम है लेकिन फुटबॉल के प्रति उनकी दीवानगी बड़ी है। बिना नागा अभ्यास के लिए पहुंचती हैं। मेहनत का साथ मेधा भी साफ दिखती है। फुटबॉल खेल में जिला स्तर की प्रतियोगिता में टीम का हिस्सा रहीं। महक ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
उनके कोच पुनीत ने बताया कि महक पिछले एक साल से उनके पास अभ्यास कर रही हैं। खेल के प्रति उनमें काफी लगन है। हर प्रतियोगिता में काफी अच्छा प्रदर्शन करती है। उन्होंने बताया कि महक के आदर्श भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री हैं। वह पिछले एक साल से कर्ण स्टेडियम में अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महक ने बताया कि खेलों में आने के लिए उनके पिता ने उनको प्रेरित किया था। उन्होंने अपना पहला पदक जिला स्तर की प्रतियोगिता में दिसंबर महीने में जीता था। उनका सपना भारतीय महिला फुटबॉल टीम की ओर से खेलने का है।
उपलब्धियां

2025 जिला स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें