घरौंडा चुनाव अधिकारी एडवोकेट जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौपते एडवोकेट। संवाद
घरौंडा। घरौंडा बार एसोसिएशन के 11 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के बाद अब प्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला होगा।
प्रधान पद के लिए ईश्वर मान, कविंद्र त्यागी और बलधीर सिंह चुनाव मैदान में हैं। उपप्रधान पद के लिए रजनीश कुमार ने नामांकन भरा है। महिला आरक्षित उपप्रधान पद के लिए कविता गुप्ता प्रत्याशी हैं। जॉइंट सचिव पद के लिए भारती शर्मा ने नामांकन किया है।
कोषाध्यक्ष पद पर नरेश कुमार, सिद्धार्थ सलूजा और अनिल कुमार ने नामांकन दाखिल किया। सचिव पद के लिए अभिषेक शर्मा और महेंद्र दत्त आमने-सामने होंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। वे अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुल 11 नामांकन दाखिल हुए हैं। इनमें प्रधान के तीन, कोषाध्यक्ष के तीन और सचिव के दो उम्मीदवार हैं। उपप्रधान, महिला आरक्षित उपप्रधान और जॉइंट सचिव पद पर एक-एक प्रत्याशी है। नामांकन पत्रों की जांच 27 अगस्त को की जाएगी। कोर्ट परिसर में दिनभर चुनाव को लेकर चर्चाएं चलती रहीं।