फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खेल महाकुंभ के लिए 106 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
पदक व ट्राफी दिखाते कोच मानीका व ​​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
करनाल। खेल विभाग ने बुधवार को कैलाश गांव स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के जिला स्तरीय हॉकी ट्रायलों का आयोजन किया। इसमें जिलेभर से 106 हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 50 महिला और 56 पुरुष खिलाड़ी शामिल थे।
विज्ञापन




ट्रायल का आयोजन विभाग की विशेषज्ञ चयन समिति और हॉकी प्रशिक्षकों की देखरेख में हुआ। पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। प्रक्रिया सुबह 9 बजे पंजीकरण, आधार कार्ड और रिहायशी प्रमाण पत्रों की जांच के साथ शुरू हुई। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता, बॉल कंट्रोल, ड्रिबलिंग, पासिंग एक्यूरेसी और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का गहन मूल्यांकन किया। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिभागियों के बीच संक्षिप्त अभ्यास मैच भी करवाए गए।

हॉकी कोच बृज भूषण ने बताया कि 106 प्रतिभागियों में से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की अंतिम सूची तैयार की जा रही है। इन्हें विशेष प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया जाएगा। चुने गए खिलाड़ी राज्य स्तरीय महाकुंभ में जिला टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें