फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सदन में 105 विकास कार्यों को दी हरी झंडी, मिलेगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। नगर पालिका असंध क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य होंगे। नई सड़कें, गली, नाली, सीवरेज लाइन के अलावा पार्क भी विकसित किए जाएंगे। इस तरह के अलग-अलग वार्ड से जुड़े 105 विकास कार्यों को हरी झंडी मिली है।
वीरवार को नपा कार्यालय में सदन की बैठक का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता विधायक योगेंद्र राणा और नपा अध्यक्ष सुनीता अराड़ाना ने की। बैठक में शहर से जुड़े 105 विकास कार्यों पर चर्चा की गई। पार्षदों से चर्चा के बाद सभी कार्यों पर सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। बैठक में विधायक ने सदन को सुझाव दिया कि नगर पालिका का कार्यालय शहर से बाहर खुले क्षेत्र में जगह देखकर बनाया जाए।
विज्ञापन

जहां सभी तरह की सुविधाएं हों। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कमरे, बैठक कक्ष, पार्किंग और नपा कार्यालय में आने वाले लोगों के लिए भी सुविधाएं हों। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति भी जताई। अब अधिकारियों की ओर से योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले बैठक में निर्णय हुआ कि शहर में एक मॉडल गली का निर्माण किया जाएगा। इस पर सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी मानक पूरे होंगे। साथ ही जनता से जुड़ी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें