फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर बिग्रेड कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर, आगजनी हुई तो निभाएंगे ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने बीती 24 मई को हुआ समझौता लागू नहीं किया है, जिससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेताया कि सरकार व कर्मचारी यूनियन के बीच हुए समझौते को लागू नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन से भी पीछे नहीं हटेंगे। कर्मचारियों की हड़ताल तीन से पांच अक्तूबर तक जारी रहेगी। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान विनोद कुमार ने की। वहीं जिला प्रधान विजय कुमार ने कहा कि बीती 24 मई को सरकार व कर्मचारी यूनियन के साथ फायर ब्रिगेड से ठेका प्रथा बंद करने, पे-रोल करने, समान काम समान वेतन दिए जाने तथा निकाली गई भर्ती के रद्द होने का लेटर जारी किए जाने को लेकर समझौता हुआ था। लेकिन सरकार ने वायदा खिलाफी की है। जिससे कर्मचारी सरकार के विरोध में हड़ताल पर चले गए है। ब्लॉक प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर है। लेकिन इस दौरान इलाके में आगजनी से संबंधित कोई अप्रिय घटना होती है तो उसको रोकने के लिए कर्मचारी हमेशा तत्पर रहेंगे। आम जनता तो हड़ताल के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर उपप्रधान दिनेश राजा, पूर्व प्रधान कालाराम, दीपक वैद्य, दीपक कुमार, सुरेंद्र, सुरेश रसीन व अन्य कर्मचारी मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें