फैक्ट्री ऑफिस का ताला तोड़कर एलसीडी और 29 हजार की नगदी चुराई
फोटो संख्या-18
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हांसी रोड स्थित एक मुंगफली फैक्टरी के ऑफिस में चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने मुगफली फैक्ट्री के ऑफिस में सेंध लगाकर चोरों ने ऑफिस में लगी एलसीडी व गले से 29 हजार रुपये की नगदी चुराकर फरार हो गए। फैक्ट्री मालिक ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। मुंगफली फैक्टरी मालिक रमेश मिड्डा ने बताया कि वह रात को अपना ऑफिस ठीक प्रकार से बंद करके गया था। जब सुबह उसके नौकर ने देखा तो ऑफिस का ताला टूटा था। नौकर ने इसकी सूचना उसे फोन पर दी। सूचना मिलने के बाद ऑफिस पहुंचने पर देखा तो ताला टूटा हुआ और सारा सामान बिखरा पड़ा है। ऑफिस के गले से करीब 29 हजार रुपये की नगदी गायब थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित मिड्डा ने बताया कि चोरों ने मुंगफली की फैक्टरी के ऑफिस में चोरी करने से पहले रेकी की। मालिक ने बताया कि ऑफिस में कुत्ता बंदा हुआ था। चोरों ने पहले कुत्ते को बिस्कुट खिलाकर बाहर निकाला और उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सिटी थाना प्रभारी राजबीर सिंह यादव ने बताया फैक्ट्री संचालक रमेश मिड्डा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।