फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 को शहीदों के नाम होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्री सेवा समिति आश्रम अर्जुन गेट में 14 अगस्त को एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरूआत हरियाणा बाल कल्याण परिषद की महासचिव संतोष अत्रेजा भारत माता की तस्वीर के समक्ष ज्योति प्रचंड करके करेंगी। तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। प्रधान रामा मदान ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम देशभक्ति गीतों से ओतप्रोत होगा। शहीदों के परिवार के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। रामा मदान ने बताया कि कार्यक्रम में करनाल विकास निधि के ट्रस्टी पंकज भारती, समाज सेवी प्रवीण गोयल, मदन मोहन चौधरी, दिलबाग कादियान, सनातन धर्म मंदिर के प्रधान सुनील चावला, प्रेम नागपाल, पार्षद सुदर्शन कालड़ा व पार्षद सोनिया पंडित सम्मानीय अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में कोषाध्यक्ष कमल मुंजाल, तिलक राज खुराना, डॉ. रूप नारायण चानना, सुरेंद्र नाथ गाबा, प्रकाश चंद मलिक, डॉ. डीडी खुराना, संजय बुद्धिराजा, पुजारी आहूजा, सुनील नारंग, प्रवीण गोंसाई व लोकेश किशोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें