फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भाई-बहन ने गाड़े झंडे, जीते 6 मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाई-बहन ने जीते 6 पदक
विज्ञापन

करनाल। जर्मनी के सुह्ल में 22 जून से 29 जून तक हुई आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थी भाई बहन अनीश व मुस्कान ने पदक जीते। अनीश ने स्टैंडर्ड पिस्टल में 579/600 का स्कोर करते हुए 15 साल पुराना 2002 में बना हुआ 574/600 का विश्व रिकार्ड तोड़ा। उन्होंने सात अंकों की एकतरफा बढ़त से व्यक्तिगत स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। इसी वर्ग की टीम स्पर्धा में भी अनीश ने कांस्य पदक जीता।
25मी. स्पोर्ट्स पिस्टल में अनीश ने 589/600 का बड़ा स्कोर करते हुए व्यक्तिगत कांस्य पदक और टीम स्वर्ण जीता। इस वर्ग में एक अंक से अनीश विश्व रिकॉर्ड से चूक गए, लेकिन उन्होंने नया भारतीय रिकॉर्ड बना दिया। रैपिड पिस्टल में उन्होंने 573/600 अंक प्राप्त करके ओलंपिक सिल्वर पदक विजेता विजय कुमार के भारतीय जूनियर रिकॉर्ड की बराबरी की। इस वर्ग में उन्होंने रजत जीता। अनीश ने कुल 2 स्वर्ण, 2 कांस्य और 1 रजत पदक जीते। मुस्कान ने 578/600 स्कोर करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल में उन्होंने 40 से 24 हिट करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया और टीम के लिए रजत पदक जीता।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले महीने 24 मई से 29 मई तक चेक रिपब्लिक में हुई मीटिंग ऑफ शूटिंग होप्स में भी अनीश ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता था। मुस्कान ने भी फाइनल में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत जीता। मुस्कान ने इस वर्ष फरवरी में नई दिल्ली में आयोजित सीनियर शूटिंग वर्ल्ड कप व मई में म्यूनिख (जर्मनी) में सीनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में भी भाग लिया और अच्छा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बाक्स
दादा बोले हमें गर्व है
दोनों भाई बहन कर्ण विहार सेक्टर-6 करनाल के निवासी हैं। इनके दादा यशवंत सिंह व माता पिता को इन पर गर्व है। इनके पिता जगपाल करनाल जिला न्यायालय में एडवोकेट हैं और माता पूनम देवी गृहणी है। परिजनों का कहना है कि उनका सपना है कि बच्चे देश के लिए गोल्ड जीतें और ओलंपिक में खेलकर सपना साकार करें। इसके लिए वे बच्चों की लगातार प्रैक्टिस करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें