संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। उचाना गांव में एक मार्च को आयोजित होने वाली जूनियर टैलेंट एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए अभी तक कुल 100 खिलाड़ी आवेदन आ चुके हैं। प्रतियोगिता में पूरे जिले के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। हर एक आयु वर्ग में दो से तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
गांव के खेल स्टेडियम में सभी स्पर्धाएं होंगी। कोच पायल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की खेलों की ओर रुचि बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को होना है। उम्मीद है कि प्रतियोगिता में करीब 300 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि जो खिलाड़ी आवेदन करते से चूक गए हैं वह प्रतियोगिता वाले दिन सुबह 8:30 बजे तक आयोजन स्थल पर भी आवेदन कर सकते है।
उन्होंने बताया कि 6 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए 80 मीटर की बाधा दौड़, 12 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए 100 मीटर की दौड़ व बैक बॉल थ्रो का आयोजन किया जाएगा। 14 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए 100 मीटर व 200 मीटर की दौड़ और लंबी कूद का आयोजन किया जाएगा और 18 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए 400, 800 व 1500 मीटर की दौड़, लंबी कूद और डिस्कस थ्रो का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड और एक फोटो लेकर आना होगा।