फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कंपनी पर पूरी कीमत देने के साथ 10 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब मोबाइल देने पर उपभोक्ता फोरम ने विवो कंपनी पर मोबाइल की पूरी कीमत लौटाने का फैसला सुनाया है। साथ ही फोरम ने विवो कंपनी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है ।
विज्ञापन

छछरौली निवासी प्रवीन कुमार ने उपभोक्ता फोरम में याचिका लगाई थी कि उसने 21 दिसंबर 2020 को विवो कंपनी का एक मोबाइल 17990 रुपये में खरीदा था। कुछ समय बाद ही मोबाइल की डिस्प्ले में दिक्कत आने लगी। बूड़िया में जिस दुकान से उसने मोबाइल लिया था उसने उसके दुकानदार को दिखाया। दुकानदार ने फोन को विवो सर्विस सेंटर भेज दिया। सर्विस सेंटर ने रिपेयर के बाद मोबाइल वापस कर दिया, लेकिन डिस्प्ले की दिक्कत दूर नहीं हुई । इसके बाद प्रवीन ने उपभोक्ता फोरम में याचिका लगाई। फोरम ने अब उसके हक में फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें