फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कम दाम पर चीनी-मैदा दिलाने के बहाने 10 हजार रुपये ठगे

Wed, 08 Mar 2023 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। काछवा में मिठाई दुकानदार को युवक ने कम दाम पर चीनी और मैदा दिलाने का झांसा देकर 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। हालांकि पीड़ित की ओर से केस दर्ज नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

काछवा निवासी व्यक्ति की बाजार में मिठाई की दुकान है। पुलिस के अनुसार दुकान पर एक युवक आया और उसने मिठाई के रेट पूछे। उसके बाद मिठाई भी खाकर देखी। बाद में युवक ने दुकानदार से कहा कि मिठाई सही नहीं है। चीनी और मैदा अच्छी नहीं है। वह मैदा और चीनी कम रेट में दिलवा सकता है। दुकानदार आरोपी के झांसे में आ गया। आरोपी ने 10 हजार रुपये मांगे तो दुकानदार ने दे दिए। बाद में आरोपी दुकानदार से मैदा और चीनी लाने के लिए बोलकर चला गया। दुकानदार इंतजार करता रहा मगर आरोपी युवक नहीं पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें