फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख रुपये में तय हुआ था प्लाइवुड व्यापारी की हत्या का सौदा

Fri, 24 Mar 2017 11:48 PM IST
karnal
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुनानगर के प्लाइवुड व्यापारी योगेश बत्रा की हत्या के मामले में जांच कर रही एसआईटी के सामने सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या का सौदा दस लाख रुपये में हुआ था, इतना ही नहीं, वारदात से पहले ही यूपी के दो युवकों को 50 हजार रुपये की अदायगी भी की जा चुकी थी। पुलिस ने पैसे के लालच में हत्या की वारदात में शामिल रहे दोनों युवकों को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दोनों युवकों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। बता दें कि अभी व्यापारी की पत्नी फरार चल रही है। इससे पहले ही व्यापारी की पत्नी प्रेमी रोहित को काबू कर पुलिस जेल भेज चुकी है। करनाल सीआईए-2 के जांच अधिकारी रामफल सिंह ने बताया कि 27, मई 2016 को हुई योगेश बतरा की हत्या के मामले गुत्थी पूरी तरह से सुलझ गई है। पुलिस का दावा है कि इस मामले को व्यापारी की पत्नी प्रियंका ने उसके प्रेमी रोहित के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। इसके साथ ही इस पूरे मामले में सतीश निवासी नुकुर यूपी व श्याम सुंदर उर्फ सोनू उत्तर प्रदेश की मिलीभगत भी रही।
विज्ञापन


इन दोनों युवकों को रोहित ने हत्या की वारदात के लिए दस लाख रुपये में सौदा किया था। जांच अधिकारी रामफल सिंह ने बताया कि सतीश पहले से रोहित से 50 हजार रुपये ले चुका था। जब उन्हें हत्या के लिए कहा गया तो उन्होंने पैसे की मांग की, इस पर रोहित ने आश्वासन दिया था कि उनको दस लाख रुपये देकर खुश किया जाएगा। प्लानिंग के तहत सभी आरोपियों ने मिलकर योगेश बतरा का सांस लेना रोक दिया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में व्यापारी की पत्नी के प्रेमी रोहित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और तीन दिन के रिमांड के बाद उसे जेल भेजा जा चुका है, जबकि उसके दो साथियों सतीश व श्याम सुंदर को शुक्रवार को यूपी से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। गौरतलब है कि योगेश बतरा के परिजनों की शिकायत पर इस मामले में 21 सितंबर 2016 को प्रियंका व रोहित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। मामले को लेकर, एसआईटी का गठन किया गया था, इसमें करनाल सीआईए टू को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें