फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बैंक खातों और बंद पड़े क्रेडिट कार्ड से निकाले 1.94 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। क्षेत्र की एक महिला के दो बैंक खातों और ब्लाक क्रेडिट कार्ड से एक लाख 94 हजार 282 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इसमें क्रेडिट कार्ड से एक लाख 29 हजार 317 रुपये और दो बैंक खातों से 64 हजार 965 रुपये निकाले गए है। पीड़ित महिला ने अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साइबर पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जरनैली कॉलोनी निवासी राज रानी ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 अगस्त की रात करीब साढ़े 10 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके ब्लाक क्रेडिट कार्ड से 10 ट्रांजेक्शन में एक लाख 29 हजार 317 रुपये निकाल लिए। वहीं दूसरी ओर उसके दो अलग-अलग बैंक खातों से 64 हजार 965 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि यह सब घटना मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के बाद हुई। उसने बताया कि क्रेडिट कार्ड की पहली ट्रांजेक्शन 14150.97 रुपये, दूसरी ट्रांजेक्शन 14404.70 रुपये, तीसरी ट्रांजेक्शन 14253.07 रुपये, चौथी ट्रांजेक्शन 14556.33 रुपये पांचवीं ट्रांजेक्शन 14606.87 रुपये, छठी ट्रांजेक्शन 14202.53 रुपये, सातवीं ट्रांजेक्शन 14657.41 रुपये, आठवीं ट्रांजेक्शन 8279.02 रुपये, नौंवी ट्रांजेक्शन 14131.77 रुपये व 10वीं ट्रांजेक्शन 6065.14 रुपये की हुई। इसके साथ ही उसके एक बैंक खाते से 49 हजार 800 रुपये और दूसरे खाते से 15 हजार 165 रुपये निकाले है। साइबर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्लॉक होने के बाद निकले लाखों रुपये
पीड़िता ने बैंक अधिकारियों पर भी आरोप लगाते हुए बताया कि उसका बैंक का क्रेडिट कार्ड बैंक द्वारा ब्लॉक किया हुआ है। उसके बावजूद क्रेडिट कार्ड से एक लाख 29 हजार 317 रुपये की ट्रांजेक्शन कैसे हो गई। जिसको देखते हुए बैंक पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें