फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आज देंगे प्रदेश को 2048 करोड़ की 169 विकास परियोजनाओं की सौगातें

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल के डा. मंगलसेन ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम से प्रदेश को करीब 2048 करोड़ रुपये की लागत वाली 169 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें करनाल जिले की 343 करोड़ रुपये की लागत वाली 16 विकास परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री यहीं से प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्चुअली विकास परियोजनाओं को शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त अनीश यादव ने शनिवार की शाम को पुलिस अधीक्षक गंगाराम व जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार आदि विभिन्न अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि चार सितंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल पहुंचेंगे। वह डा.मंगलसेन ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे, यहां से वह करीब 2048 करोड़ रुपये के 169 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। करनाल जिले की करीब 343 करोड़ रुपये की लागत की 16 विकासात्मक परियोजनाएं शामिल हैं। इसमें 6 परियोजनाओं का उद्घाटन व 10 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
इनका होगा उद्घाटन व शिलान्यास
- बिजली विभाग से संबंधित असंध क्षेत्र के गांव बांसा में 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशन
- घरौंडा खंड के गांव सदरपुर में 4 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशन।
- लोक निर्माण विभाग: 130 करोड़ रुपये की लागत से करनाल-मेरठ रोड शुगर मिल आरडी 0 से 2800 तक 6 लेन का
बॉक्स
उद्घाटन
- शुगर मिल आरडी 2800 से 14670 हरियाणा-यूपी बॉर्डर तक बनवाई गई फोन लेन सड़क का उद्घाटन
- 6.35 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई आधुनिक संयत्रों वाली 22 मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का उद्घाटन
- 3.66 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी सब स्टेशन रेरकलां का शिलान्यास भी करेंगे।
बॉक्स
स्मार्टसिटी लिमिटेड की 195 करोड़ की इन 10 परियोजनाओं को होगा शिलान्यास
-4.63 करोड़ रुपये की लागत से लघु सचिवालय के प्रांगण में आधुनिक रिकॉर्ड रूम का निर्माण,
-83 लाख रुपये की लागत से फूसगढ़ में दो आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण
- 80 लाख रुपये की लागत से एनडीआरआई से आईटीआई चौक व गांधी चौक तक एज लैंडस्केपिंग का कार्य
- 3.23 करोड़ रुपये की लागत से द्वितीय चरण के तहत कर्ण लेक के पुनर्विकास
- 4.46 करोड़ रुपये की लागत से सदर व सिविल लाइन पुलिस स्टेशन का नवीनीकरण कार्य
- 107 करोड़ रुपये की लागत से शक्ति कॉलोनी में मिश्रित उपयोग के लिए भवनों का निर्माण कार्य
- 37 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-32 में इंडोर स्पोर्टस कॉम्प्लैक्स का कार्य
- 23.95 करोड़ रुपये की लागत से कर्ण स्टेडियम में खेल सुविधाओं का पुनर्विकास कार्य
- 12.59 करोड़ रुपये की लागत से कर्ण स्टेडियम में द्वितीय चरण के तहत खेल सुविधाओं का पुनर्विकास
- 24 लाख रुपये की लागत से सेक्टर 12 व ग्रीन बेल्ट में एज लैंडस्केप कार्य।
बॉक्स
धन बचाने के लिए एक ही स्थान से करेंगे शिलान्यास
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अपने गृह क्षेत्र करनाल में रहकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करने की मंशा के पीछे सरकारी धन के बचत की मंशा है। भले ही, उन्हें हर जिले में जाकर उद्घाटन करने में सियासी लाभ या वाहवाही अधिक मिलती लेकिन इसमें सरकारी धन अधिक खर्च होता। इस कारण ही एक ही स्थान से करोड़ों की सौगातें देने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री एक ही स्थान पर रहकर वर्चुअली शिलान्यास व उद्घाटन कर चुके हैं।
--
जीटी बेल्ट के किस जिले को क्या मिलेगा
-कैथल में सिंचाई विभाग की कई परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। कलायत में करीब 17 करोड़ रुपए की लागत से बने एसडीओ सिविल कॉंम्प्लेक्स का उद्घाटन होगा।
-कुरुक्षेत्र की 23 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होगा। जिसमें मारकंडा नदी पर एचएल ब्रिज और गांव बीर मथाना, निर्वाचन क्षेत्र लाडवा में नए स्कूल भवन का उद्घाटन शामिल है।
विज्ञापन

-पानीपत में 8 स्थानों पर बिजली निगम के 33 केवी सब स्टेशनों का उद्घाटन होगा।
-यमुनानगर के छप्पर में बने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी के सरस्वती नगर में बने बस स्टैंड और नाचरौन में आईटीआई का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें