फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से ठगे 1.60 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से 1.60 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुभाष कालोनी के पीजी में रहने वाली युवती नीरज ने बताया कि उसे कर्ण पार्क बस स्टैंड के पास एक लड़की मिली, जिसने उसकी नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद उनके पास निधि नाम की लड़की का फोन आया, उसने खुद को एक कंपनी का एचआर हेड बताया और नौकरी के नाम पर 1.60 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद उससे गूगल पे से पांच किस्तों में पैसे लिए। पूरा पैसा देने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। -ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें