एक युवती के डेबिट कार्ड का क्लोन तैयार कर उसके बैंक खाते से 1.20 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नई दिल्ली निवासी प्रियंका ने शिकायत दी कि उसका भारतीय स्टेट बैंक का डेबिट कार्ड है। 6 नवंबर को वह जीरकपुर चंडीगढ़ गई थी। उसने यूको बैंक के एटीएम में अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया और 2 हजार रुपए निकाले। उस समय उसका बैलेंस 4 लाख 63 हजार रुपए था। इसके बाद उसने डेबिट कार्ड से कोई लेनदेन नहीं किया। 12 नवंबर को बैंक शाखा से फोन आया कि आपके बैंक खाते से 40 हजार रुपये के लेन-देन के बारे में कोई अन्य व्यक्ति निकालने के लिए पूछ रहे हैं। कुछ मिनट के बाद मैंने डेबिट कार्ड बंद करवा दिया गया। जब बैंक खाता चेक किया तो उसके खाते से अलग अलग समय में 1 लाख 20 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। -संवाद