फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन से कॉरियर भेजने के नाम पर 1.20 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन से कूरियर भेजने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले फेसबुक पर विदेशी व्यक्ति के नाम से आईडी बनाकर दोस्त बनाया। फिर महंगे गिफ्ट भेजने की बात कहकर विश्वास में लिया। इसके बाद एयरपोर्ट से कूरियर कंपनी के नाम पर कॉल कर दो बार पैसे ऐंठे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नीलोखेड़ी निवासी कपिल तारा ने बताया कि 9 मार्च को फ्रैंक रिचमंड नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर उसे फ्रेंड बनाया था। बातचीत के दौरान उसने मेरे घर का पता भी जान लिया। बोला कि आप मेरे भाई जैसे हैं, मैं आपको लंदन से गिफ्ट में जूते भेजना चाहता हूं। इसके लिए उसने घर का पता पूछा। 20 मार्च को उसने बताया कि कूरियर यूके से भारत के लिए गया है, इसके बाद उसने मोबाइल नंबर लिया और वाट्सएप पर उसने एप्पल कंपनी का लैपटॉप, आईफोन, घड़ी, कपड़े, सोने की चेन, परफ्यूम और जूतों का जोड़ा भेजने की बात कहकर फोटो भेजे। सारे सामान की कीमत करीब 20 लाख रुपये थी। 22 मार्च सुबह 11 बजे एक फोन आया उसने खुद को डेल्टा कूरियर कंपनी इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से बताया।
विदेश से कूरियर आने के नाम पर उन्होंने 35 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए। फिर 23 मार्च को दोबारा काल किया और बोले कि पैकेट में सामान के साथ 83 हजार यूएसडी डॉलर भी हैं, इन पैसों के बारे में मैंने जब फेसबुक मित्र से बात की तो वह बोला कि यह पैसा अपना काम इंडिया में बढ़ाने के लिए भेजा है। मैं कुछ टाइम में इंडिया आऊंगा तो आपसे पैसा ले लूंगा। जब दोबारा कूरियर कंपनी से बात की तो उन्होंने कहा कि 85 हजार रुपये और भेजने होंगे। ताकि हम मनी लांड्रिंग का सर्टिफिकेट देकर आपका कोरियर निकाल सके। जब मैंने इतनी राशि जमा कराने में असमर्थता जताई तो उन्होंने कहा कि पैसे नहीं दिए तो हम कस्टम वालों को यह जानकारी दे देंगे। दबाव के बाद दीपक नाम के व्यक्ति के खाते में पैसे जमा कराए। इसके बाद जब उनसे कूरियर का स्टेट्स पूछा तो उन्होंने कूरियर क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के नाम पर खाते की डिटेल मांगनी शुरू कर दी। लेकिन उन्होंने डिटेल नहीं दी। वाट्स एप पर भेजी कूरियर की रसीद भी फर्जी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें