फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्सल के नाम पर 1.10 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति से पार्सल के नाम पर घरौंडा निवासी एक व्यक्ति से 1.10 लाख रुपये ठग लिए गए हैं। पुलिस ने भीम राणा की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घरौंडा की नसीब विहार कॉलोनी निवासी भीम राणा ने बताया कि उसके पास 12 अप्रैल को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह नेवल फर्स्ट मारवा फस्टन से बोल रहा है। एक कोरियर आपके नाम आया है। आपको यह कोरियर प्राप्त करने के लिए 35 हजार रुपये जमा कराने होंगे। इस पर उसने फोन पे से ये रकम उनके खाते में भेज दी। इसके बाद दोबारा से उस व्यक्ति की कॉल आई। उसने कहा कि आपको 75 हजार रुपये और जमा कराने होंगे। उसने वह रकम भी जमा करा दी। फिर उस व्यक्ति की ओर से एक लाख पांच हजार रुपये और जमा कराने के लिए कहा गया तो उसने मना कर दिया। उसने कॉल करने वाले से कहा कि जो रकम एक लाख दस हजार रुपये जमा कराए हैं उन्हें वापस कर दें। उस व्यक्ति ने कहा कि इस संबंध में आप उच्च अधिकारियों से बात करें और फोन काट दिया। भीम राणा ने बताया कि जो रकम उसने कॉल करने वाले को भेजी थी वो उसने निकाल ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें