फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवाओं को नशा ना करने के लिए किया जागरूक

Wed, 15 Oct 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
नशे के खिलाफ जागरुक करती पुलिस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रभावी कदम उठाते हुए एसपी उपासना के कुशल नेतृत्व में शिक्षण संस्थानों सहित गांव-गांव जाकर नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान युवाओं और आम जन को नशा नहीं करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
एसपी उपासना ने कहा कि इस दौरान युवाओं सहित आमजन को जानकारी दी जा रही है कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इससे अपराध, घरेलू हिंसा, बेरोजगारी व बीमारियां बढ़ती हैं। युवाओं को नशे के दलदल में फंसने से रोकने के लिए शिक्षा व खेल गतिविधियों में रुचि बढ़ाने की सलाह दी जा रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई व खेल के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस अभियान के तहत डीएसपी कुलदीप बेनीवाल की अगुवाई में इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत व सोनिया, एसपीओ राजपाल, प्रदीप कुमार व गुरविंद्र की टीम द्वारा मंगलवार को कलायत के सरकारी स्कुल, बाल विकास पब्लिक स्कुल व कलायत में सभी वार्ड तथा गांव क्योडक में डोर टू डोर जाकर बच्चों, युवाओं, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस टीम ने नशा पीड़ितों की पहचान कर उनके परिजनों को सलाह दी कि वे उन्हें इलाज के लिए प्रेरित करें और सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ चल रही इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी करें और अपने क्षेत्र में यदि किसी प्रकार की नशा तस्करी या नशा सेवन की गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा मुक्त समाज की स्थापना हेतु जिला पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें