कैथल। कलायत निवासी एक युवक ने नरवाना निवासी युवक पर अभद्र व्यवहार करने और पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कलायत थाना पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि उसकी पत्नी ने एक कूरियर मंगवाया था। आरोप है कि कूरियर देने के बहाने आरोपी मंदीप ने रात करीब 10 बजे उसकी पत्नी को फोन कर गांव के अड्डे पर बुलाया। पत्नी के नहीं जाने पर अगले दिन उसकी बहन से भी फोन पर अभद्र व्यवहार किया। जब उसने आरोपी से इस बारे में बात की तो आरोपी ने पहले बाइक से टक्कर मारी और फिर चेहरे पर कई मुक्के मारकर घायल कर दिया। हादसे में दोनों ओर नाक की हड्डी टूट गई। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस से शिकायतकर्ता ने मांग कि है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। कलायत थाना प्रभारी अमन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरोपी मंदीप निवासी नरवाना के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115(2) और 117(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद