फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल जिला मन की बात कार्यक्रम रिपोर्टिंग में हरियाणा में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भाजपा हरियाणा की प्रदेश बैठक शनिवार को गुरुकमल, गुरुग्राम में आयोजित की गई। बैठक के दौरान आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं रिपोर्टिंग के आधार पर भाजपा जिला कैथल ने पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त कर विशेष सम्मान हासिल किया।
विज्ञापन

यह सम्मान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता व हरियाणा भाजपा प्रदेश महामंत्री व हरियाणा सरकार कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी द्वारा भाजपा कैथल जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी व कैथल भाजपा जिला प्रभारी अमरपाल राणा को प्रदान किया गया। ज्योति सैनी ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि कैथल जिले के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता की अथक मेहनत, संगठन के प्रति निष्ठा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त करना कैथल भाजपा परिवार के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। यह उपलब्धि सभी कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें