कैथल। सेक्टर 19 में दो अज्ञात आरोपी एक युवक का मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कैथल निवासी संदीप कुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 29 फरवरी को शाम करीब छह बजे वह सेक्टर 19 में गया हुआ था। वह फोन पर बातचीत कर रहा था। इस दौरान दो अज्ञात आरोपी उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। मोबाइल की कीमत 12 हजार रुपये है। जांच अधिकारी विजय ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।