फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर आज दौड़ेंगे युवा

Fri, 31 Oct 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आज शहर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हजारों युवा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश लेकर दौड़ेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन चौ. छोटू राम इनडोर स्टेडियम में किया जाएगा। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि विधायक सतपाल जांबा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम और कुलवंत बाजीगर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। ‘रन फॉर यूनिटी’ चौ. छोटू राम इनडोर स्टेडियम से शुरू होकर छोटू राम चौक, ढांड रोड, सावित्री बाई फुले चौक और लाला चरण दास मार्ग से होते हुए पुनः स्टेडियम में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। युवा और नागरिकों में आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें