फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अस्थियां बहाने गया युवक पांव फिसलने से नहर में डूबा

विज्ञापन
10 ढांड 01 मृतक देवेंद्र का फाइल फोटो।
विज्ञापन
ढांड। चाचा की अस्थियां प्रवाहित करने के लिए सोमवार को नरवाना ब्रांच नहर पर गए ढांड निवासी 24 वर्षीय देवेंद्र कश्यप नहर में डूब गए।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र जिले के कैथल-ढांड रोड पर मिर्जापुर गांव के पास हुए इस हादसे के बाद से कुरुक्षेत्र पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में उनकी तलाश कर रही है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
गोताखोरों की टीम नहर के करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में दो बार सर्च अभियान चला चुकी है। इसके बावजूद देवेंद्र का पता नहीं चल सका। दूसरी ओर परिवार के सदस्य भी रातभर नहर किनारे और किरमिच के पास पहरा देकर उसकी तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन

परिवार के अनुसार देवेंद्र के चाचा की 4 नवंबर को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिवार के सदस्य चाचा की अस्थियां प्रवाहित करने के लिए नहर पर पहुंचे थे। परिवार अभी चाचा की मौत के दुख से उबर भी नहीं पाया था कि अस्थियां प्रवाहित करने के दौरान देवेंद्र के साथ यह हादसा हो गया। देवेंद्र डी-फार्मेसी करने के बाद श्री बालाजी अस्पताल में काम कर रहे हैं। वे अपने परिवार का इकलौते बेटे हैं।
गोताखोर प्रगट सिंह के अनुसार, नहर में सर्च अभियान चलाने के दौरान सबसे बड़ी परेशानी पानी का अत्यधिक ठंडा होना और तेज बहाव है। मौसम में ठंड बढ़ने के कारण गोताखोरों को पानी में अधिक समय तक रहना मुश्किल हो रहा है। पानी में उतरने के कुछ समय बाद ही उन्हें बाहर निकलकर आग तापनी पड़ती है। इसके बाद दोबारा पानी में उतरकर तलाश शुरू की जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नहर में पानी का स्तर करीब चार से पांच फीट कम हुआ है लेकिन इसके बावजूद तेज बहाव सर्च अभियान में बाधा बना हुआ है।

10 ढांड 01 मृतक देवेंद्र का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें