फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे लेने आया युवक लापता, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रोहतक से कैथल रुपये लेने आए युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अपहरण की आशंका के चलते केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के छिछरोली निवासी सूरज कुमार ने बताया कि उसका 27 वर्षीय भाई अजय कुमार आठ साल से निजी कंपनी में नौकरी करता है, जो 7 जनवरी को रोहतक से कैथल रुपये लेने के लिए आया था। शाम को पैसे लेकर वापस घर नहीं लौटा। मोबाइल भी बंद मिला। वह दो दिनों से भाई की तलाश कर रहा है, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें