संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कैथल में 30 साल से कम आयु के लगभग 22.36 प्रतिशत मतदाता हैं। इस चुनाव में 18 से 29 वर्ष की आयु के एक लाख 81 हजार 496 मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे। इनमें एक लाख नौ हजार 479 पुरुष एवं 72 हजार 14 महिलाएं हैं।
यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले में मतदाताओं की कुल संख्या आठ लाख 11 हजार 623 मतदाता हैं। इनमें लगभग 16 हजार 470 पहली बार मतदान करेंगे (18 से 19 वर्ष की आयु के बीच) और लगभग एक लाख 65 हजार 26 मतदाता 20 से 29 वर्ष की आयु के हैं। क्षेत्र में लिंगानुपात लगभग 897 है।
उन्होंने बताया कि जिले में 20 हजार 853 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु हैं, जो कि मतदाताओं की कुल संख्या का 2.57 प्रतिशत है। इसमें 12 हजार 570 महिलाएं एवं 8 हजार 283 पुरुष मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 2617 वहीं सर्विस इलेक्टर्स हैं, जिनमें 2520 पुरुष एवं 97 महिला मतदाता हैं।