कैथल। एसपी उपासना के आदेशानुसार जिला कैथल पुलिस द्वारा सोमवार को विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में राष्ट्रीय एकता, कानून का सम्मान, नशा व साइबर अपराधों से बचाव विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन, नैतिकता और साइबर सुरक्षा के प्रति सजगता का संदेश फैलाना रहा। सभी थाना प्रबंधकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विद्यार्थियों के बीच खेलकूद, कविता, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। संवाद