फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल निखारें युवा, सफलता के नए आयाम छुएं : डॉ. मनोज

Wed, 16 Jul 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा के तत्वावधान में विश्व कौशल दिवस 2025 के अवसर पर राजकीय आईटीआई कैथल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले की सभी राजकीय व निजी आईटीआई संस्थानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज, जगदीशपुरा के प्राचार्य डॉ. मनोज भांबू मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता संस्थान अधीक्षक सोहनलाल ने की।

मुख्य अतिथि डॉ. भांबू ने कहा कि युवा अपने कौशल में निरंतर निखार लाकर और कठिन परिश्रम के बल पर सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने युवाओं से ‘एक पौधा, एक युवा’ अभियान में भाग लेने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सेवा योजना कैथल के जिला समन्वयक विजेंद्र सिंह ने कहा कि आज के दौर में कौशल विकास युवाओं के लिए रोजगार, आत्मनिर्भरता और समाज निर्माण का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे हुनर को अपनाकर अपने भविष्य को मजबूत बनाएं।

कार्यक्रम में मंच संचालन रणधीर ढांडा ने किया। इस अवसर पर शमशेर सिंह मलिक (कार्यक्रम अधिकारी), सतीश सैनी (युवा अधिकारी, सीवन), अनिल ढुल, मीनाक्षी, रणधीर सिंह, नवीन कालिया, संदीप, इंदुबाला, विजेता, रिचा जांगड़ा, अनिल कुमारी, प्रमोद, संदीप, प्रवेश सहित कई अधिकारी, कर्मचारी तथा लगभग 200 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी प्रतियोगिता के परिणाम ः जिला स्तरीय कौशल प्रदर्शनी में राजकीय आईटीआई कैथल के छात्र जतिन ने प्रथम स्थान, आईटीआई पुंडरी के मोहित ने द्वितीय स्थान तथा आईटीआई कैथल की छात्रा काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमशः 1100, 750 व 500 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें