संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक उपासना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने खेल महोत्सव की शुरुआत करते हुए खिलाड़ियों को नशे बचने के लिए कहा। समझाया कि वे अपना समय खेलों में लगाएं, यही उनके लिए बेहतर रहेगा।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए एसपी उपासना ने कहा कि युवाओं को नशे, गलत संगति और अत्यधिक सोशल मीडिया उपयोग से दूर रहकर खेलों में अपना समय लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का विकास भी करते हैं। एसपी उपासना ने कहा कि खेल व्यक्तित्व निर्माण का साधन हैं और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।