फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, तीन हुए जख्मी

Sun, 10 Dec 2023 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव शिमला के पास एक ट्रैक्टर चालक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार में सवार तीन युवक घायल हो गए, जबकि एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डुमरखां गांव निवासी अंकित ने कलायत थाना में शिकायत दी है कि आठ दिसंबर को वह गांव के ही नीतिश, संदीप, गौरव व साहिल के साथ कार में सवार होकर अपने दोस्त की शादी में कलायत जा रहा था। जब वे दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे गांव शिमला के पास पहुंचे तो अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। वह ट्राली में लकड़ी लोड किए हुए था और लकड़ी ट्राली से बाहर निकली हुई थी। टक्कर लगते ही उनकी कार पलट गई। राहगीरों ने उनको कार से बाहर निकाला। नीतिश व संदीप को चोटें ज्यादा थीं। राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां ज्यादा चोटों के कारण नीतिश की मौत हो गई। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें