फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को छत से धक्का दिया, मौत

Sun, 08 Jun 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव नैना में एक युवक ने दूसरे युवक को छत से धक्का दे दिया। जिस कारण नीचे गिरने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नैना निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह गांव के ही राहुल सहित अन्य लोगों के साथ शराब पी रहे थे। इसी बीच उसका भाई कृष्ण उसे बुलाने के लिए आ गया। राहुल ने कृष्ण द्वारा उसे बुलाने का विरोध किया तथा कहा कि ‘हमारी पार्टी चल रही है...क्यों बुला रहा है।’

 इसी बात को लेकर राहुल ने कृष्ण के साथ कहासुनी की। जिसमें रंजिश के कारण उसने कृष्ण को छत से नीचे धक्का दे दिया और नीचे गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान कुछ समय के बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


थाना पूंडरी प्रभारी नर सिंह ने बताया कि पुलिस ने राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छत से नीचे धक्का दिए जाने के कारण लगी चोटों के कारण कृष्ण की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें